जौनपुर। बुधवार को जनपद के विभिन्न थोक एवं फुटकर कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग टीम बनाकर आकस्मिक छापेमारी की गयी। इस दौरान दो दुकान का लाइसेंस निलम्बित किया गया एवं 17संदिग्ध कीटनाशको के नमूने प्रतिष्ठानों से आहरित करके उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया। इस छापेमारी में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार द्वारा सदर में एवं बदलापुर में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह द्वारा मछलीशहर एवं मडियाहू तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप – ए राजेंद्र कुमार यादव द्वारा केराकत एवं शाहगंज तहसील में छापे की कार्यवाही की गयी। साथ ही प्रतिष्ठान संचालको को सख्त निर्देश भी दिया गया कि किसी भी प्रकार के प्रतिबन्धित कीटनाशी रसायनों का क्रय-विक्रय न करें जिससे कृषको को नुकसान पहुचें।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
थोक एवं फुटकर कीटनाशक प्रतिष्ठानों हुई छापेमारी, दो का लाइसेंस रद्द

Next article

