Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात नियमों के उल्लंघन में 346 का चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन में 346 का चालान

  • मॉडिफाइड साइलेंसर, हुटर सायरन और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर भी कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात पखवाड़ा के अंतर्गत अभियान चलाकर जनपद में लगातार कार्यवाही की जा रही है। मॉडिफाइड साइलेंसर, हुटर सायरन, प्रेशर हॉर्न और शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह और निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला के द्वारा शहर के कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी वालों का चालान किया गया। जीडी शुक्ला द्वारा बताया गया कि हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं नहीं तो दुर्घटना में जान भी जा सकती है। जो लोग अवैध पार्किंग में वाहन खड़ी किए थे उनको हिदायत दी गई और चालान भी किया गया। निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहनों को खड़ा करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। मॉडिफाइड साइलेंसर, हुटर सायरन लगाकर चलने वाली गाड़ियों को रुकवाया गया। उनके वाहनों का चालान किया गया और हिदायत दिया गया कि ऐसे हॉर्न लगाकर गाड़ी ना चलाएं। इसके अलावा शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 346 का चालान करते हुए 5,11,500 रूपए की राजस्व वसूली की गई।