― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की आस्था का स्नान

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की आस्था का स्नान

जौनपुर। रविवार को मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने आदिगंगा गोमती में आस्था का स्नान कर मंदिरों में पूजन अर्चन किया। जबकि कई श्रद्धालु संगम पर स्नान करने प्रयागराज व वाराणसी रवाना हुए है। अमावस्या पर्व पर जगह-जगह श्रीराम चरित मानस पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। शहर में आदिगंगा गोमती के हनुमान घाट, विसर्जन घाट, गोपीघाट, सूरजघाट, गोकुल घाट, गूलरघाट, अचला देवी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन अर्चन किया। मौनी अमावस्या पर स्नान करके श्रद्धालुओं ने घाट पर संकल्प लेकर दान पुण्य किया। घर जाकर ब्राह्मणों को भोजन भी कराया। बहुत से लोगों ने स्नान के बाद गोदान भी किया। खुटहन के पिलकिछा घाट पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया। मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन पूजन किए। सूर्य देव की रही कृपा मौनी अमावस्या पर रविवार को सुबह सात बजे सूर्य ने अपनी किरणे पृथ्वी पर भेज दी थी। इससे पर्व पर स्नान ध्यान करने वालों को काफी सहूलियत मिली। हालांकि शनिवार की रात से रविवार की सुबह छह बजे तक कोहरा रहा। परन्तु सात बजते बजते सूर्यदेव कोहरे को चीरते निकल आए जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

Share Now...