Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत करंट से नीलगाय की मौत, खंभे के स्टे रॉड से टकराने...

विद्युत करंट से नीलगाय की मौत, खंभे के स्टे रॉड से टकराने पर हुआ हादसा

जौनपुर। तेजीबाजार क्षेत्र के खैरपारा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो नीलगाय आपस में लड़ते हुए आए और गांव में लगे एक बिजली के खंभे के स्टे रॉड से टकरा गए। इसी दौरान वे विद्युत करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान चंदा देवी ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन मंगवाई और मृत नीलगाय को गड्ढे में दफन करवाया। इस दौरान तेजीबाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार यादव और अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।