Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोबाइल फोन पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

मोबाइल फोन पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के सरोज विद्याशंकर कन्या महाविद्यालय के परिसर में अध्यनरत-67 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। मोबाइल फोन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वितरण कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक विद्याशंकर तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी सोच है कि अध्यनरत बच्चे इस मोबाइल फोन से अपना भविष्य संवार सकते हैं। यदि मोबाइल का दुरुपयोग करेंगे तो जीवन में सफलता नहीं मिलेगी। मोबाइल का सदुपयोग करने वाले उन सभी बच्चों को सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब चाइना ने नवयुवकों को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल चलाने पर पाबंदी लगा दी है, जो विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई करेंगे निश्चित ही उन्हें सफलता मिलती रहेगी। इस अवसर पर  प्राचार्य राज बहादुर यादव, शिक्षक सुभाष मोदनवाल, अनुपम द्विवेदी, मुकेश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार मिश्रा, सरस्वती, सहित छात्र-छात्राएं आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण शर्मा ने किया।