― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचौकी स्थापित होने से अपराध पर होगा नियंत्रण : एसपी

चौकी स्थापित होने से अपराध पर होगा नियंत्रण : एसपी

जौनपुर धारा, चंदवक। बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर बराभनपुर गांव (सोनहवा पोखरा) में जनसहयोग से स्थापित पुलिस चौकी के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि चौकी स्थापित होने से अपराध नियंत्रण में सहयोग मिलेगा क्योंकि आजमगढ़ गाजीपुर सीमा सटे होने के कारण अपराधी अपराध करके दूसरे जिले भाग जाते थे। विगत कुछ वर्षों से सोनहवा पोखरा लूट का केंद्र बन गया था। आए दिन लूट की घटना होती रहती थी। अब इस पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। चौकी स्थापना में जनसहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि तत्कालीक कोई समस्या आती है तो उसके निराकरण के लिए डायल 112 पर तत्काल सूचना दे। पुलिस पहुंच कर समस्या समाधान में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा डायल 112 को और प्रभावी बनाया जा रहा है। कहा कि माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपराध में लिप्त लोगों की संपत्ति जप्त की जा रही है। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी बृजेश कुमार व सीओ गौरव शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। ग्राम पंचायत के प्रधान संजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन हरिनाम सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. नरसिंह बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राम भुवन सिंह, थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह मयफोर्स उपस्थित थे।

Share Now...