Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोबाइल छिनैती के तीनों आरोपी भेजे गये जेल

मोबाइल छिनैती के तीनों आरोपी भेजे गये जेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनूप कुमार शुक्ल रविवार को अपने गांव से बाइक द्वारा अपने मामा को बैठाकर इलाहाबाद जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन अज्ञात लोग पीछे से आये और चलती बाइक पर से उनके मामा के हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर लेकर भागने लगे जिसका उन्होंने पीछा किया और आगे जाकर तीनों बाइक सवार ई-रिक्शा से टकराकर गिर गये जिनमें से एक मौके से भाग गया और दोंनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों बदमाशों राहुल पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल, अनूप पटेल पुत्र जवाहर लाल पटेल निवासीगण करौंदा थाना पवांरा को पकड़कर थाने लायी। पुलिस अधिवक्ता अनूप कुमार शुक्ल की तहरीर के आधार पर उपरोक्त दोनों व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 356 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर तीसरे अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक मंजय यादव ने पुलिस टीम के साथ तीसरे अभियुक्त मोनू उर्फ शिवम पटेल पुत्र संजय पटेल को लगभग 11 बजे कुंवरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट में चालान कर सीज कर दिया। छीने गये मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त राहुल पटेल, अनूप पटेल व मोनू उर्फ शिवम पटेल को जेल भेज दिया।

Share Now...