Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनमोनालिसा ने पहली बार किया फ्लाइट में सफर

मोनालिसा ने पहली बार किया फ्लाइट में सफर

महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है। इन दिनों सनोज मिश्रा, मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर उन्हें ‘क ख ग’ पढ़ाते नजर आ रहे थे। अभी मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह फ्लाइट में यात्रा करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने आज इंदौर से बेंगलुरु की पहली फ्लाइट यात्रा फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ की है। ना सिर्फ उन्होंने अपने जीवन में फ्लाइट की पहली यात्रा की है, बल्कि अपने गांव की झोपड़पट्टी से निकलकर आज 7स्टार होटल रुकेंगी और वहां डिनर करेंगी। कल मोनालिसा केरल के एक ज्वेलरी फक्शन में भाग लेंगी, जिसकी वो ब्रांड एंबेसडर हैं। महाकुंभ में वायरल होने के बाद जब से सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है, तब से मोनालिसा की खूब चर्चा हो रही है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला, यामीन खान, जावेद देवरिया वाले हैं। इस फिल्म के जरिए राज कुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Share Now...