Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमोटर एक्सीडेंट क्लेम कार्यशाला का हुआ आयोजन

मोटर एक्सीडेंट क्लेम कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस कर्मियों को दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह व निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला की अध्यक्षता में ‘मोटर एक्सीडेंट क्लेम’ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त थानो से नामित उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी को ‘मोटर एक्सीडेंट क्लेम’ के संबंध में प्रशिक्षण/विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ‘इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस’ (आईआरएडी ऐप) में सड़क दुर्घटनाओं की फीडिंग के संबंध में भी निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में होने वाले सड़क दुर्घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना डिटेल्स को ऐप में लाइव फीड करें व उससे प्राप्त केस आईडी से ही सीसीटीएनएस के डेसबोर्ड पोर्टल पर डाटा सिंक कराकर एफआईआर पंजीकृत करें। सड़क दुर्घटना में कमी लाई जाने हेतु उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए रोड सेफ्टी एक्शन प्लान के तहत संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराएं ताकि सड़क दुर्घटना में गत वर्ष की अपेक्षा 50ज्ञ् की कमी लाई जा सके। उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी गयी। पुलिस कर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि 1 सप्ताह के अन्दर सभी लोग अपनें वाहनों पर हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट लगवा लें तथा जब भी दो पहिया वाहन से निकलें तो हेलमेट का उपयोग अवश्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा उसके बाद बिना हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट व दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेंट पाये जानें पर प्रवर्तन/चालान की कार्यवाही की जायेगी तथा इसके सम्बन्ध में अनुपालन के लिये सभी थानाध्यक्षों को पत्र भी निर्गत किया गया।