जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलब्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरूष का फाइनल मैच 25-25 ओवर का मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं सूर्यबली यादव पीजी कालेज, देवकली, जौनपुर के बीच खेला गया। सूर्यबली यादव पीजी कालेज देवकली, जौनपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मो.हसन पीजी कालेज, जौनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनायें, जिसमें रोहित वालियान ने 26 गेंद पर 1 चैके 2 छक्के की मदद से 27 रन, भास्कर मणि त्रिपाठी ने 27 गेद पर 2 चैके 1 छक्के की मदद से 25 रन एवं सुवराज सिंह ने 22 गेंद पर 2 चैके और 1 छक्के की मदद से 21रन बनायें। गेंदबाजी में सूर्यबली यादव पीजी कालेज, देवकली की तरफ से शुभ शर्मा ने 5 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट, पंकज पे 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट एवं विराट जायसवाल ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। जबाव में उतरी सूर्यबली यादव पीजी कालेज देवकली, जौनपुर ने 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर विजेता हुई, जिसमें अभिषेक कौशल ने 59 गेद पर 7 चैके एवं 1 छक्के की मदद से 59 रन, विराट जायसवाल ने 41 गेंद पर 8 चैके की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मो0 हसन पी0जी0 कालेज, जौनपुर की तरफ से शशांक उपाध्याय ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट एवं सनी पाण्डेय ने 5 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। तृतीय स्थान के मैच में डॉ0 भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर एवं पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर के बीच 20-20 ओवर का खेला गया। पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पी0 जी0 कालेज गाजीपुर ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन बनाये, जिसमें सौरभ खरवार ने 13 गेद पर 2 चैके एवं 1 छक्के की मदद से 17 रन एवं आदित्य ने 16 गेद पर 13 का योगदान दिया। गेदबाजी में नवनीत ने 4.3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, जमषेद ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, विजय ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट एवं धीरेन्द्र ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीक्षा करते हुए डॉ0 भीम राव अम्बेडकर विष्वविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर की टीम ने 12.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनायें, जिसमें प्रियांषू ने गेंद 39 गेद पर 5 चैके एवं 3 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन एवं विजय कुमार ने 27 गेद पर 2 चैके एवं 3 छक्के की मदद से नाबाद 36 रन का योगदान रहा। इस प्रकार से डॉ0 भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय,सिद्दीकपुर, जौनपुर ने पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर को 9 विकेट से पराजित किया। सूर्यबली यादव पी0जी0 कालेज, देवकली, जौनपुर विजेता तथा मो0 हसन पी0जी0 कालेज, जौनपुर उपविजेता तथा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर तृतीय स्थान पर रही। मैन आफ सीरीज विराट जायसवाल सूर्यबली यादव पी0जी0 कालेज, देवकली, जौनपुर को मिला। आयोजन सचिव प्रो.प्रदीप कुमार एवं चीफ वार्डेन, डॉ.मनीष प्रताप सिंह तथा सचिव खेलकूद परिषद, प्रो.ओम प्रकाश सिंह, द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार एवं तृतीय स्थान, उपविजेता तथा विजेता रही टीमों को ट्राफी भेंट किया गया। उक्त अवसर पर प्रो.शेखर सिंह, डॉ.सुशील प्रजापति, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रदीप पटेल, राजेश पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव एवं स्कोरर गुफरान, सौरभ चैधरी रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मो.हसन पीजी कालेज को हरा कर विजेता हुई सूर्यबली यादव पीजी कालेज देवकली


