Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeखेलमैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे मेसी और नेमार

मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे मेसी और नेमार

कतर में खेले जा रही फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 का दौर समाप्त हो चुका है और आज से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। आज मैदान पर लियोनल मेसी, नेमार, रिचार्ससन समेत कई सितारे दिखने वाले हैं जो कि अपनी टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल तक ले जाना चाहेंगे। आज पहला मैच ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेला जाने वाला है ये मैच भारतीय समयानुसार 8:30 बजे से शुरु होगा। वहीं दूसरा मैच नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। ये मैच देर रात 12:30 बजे शुरू होगा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। दोनों टीमों ने चार मैच खेले हैं जिसमें तीन ब्राजील जीता है और एक ड्रॉ रहा है। बता दें कि निया की नंबर एक टीम ब्राजील में स्टार स्ट्राइकर नेमार टखने की चोट से फिट होकर लौट चुके हैं। इसके अलावा प्रमुख रक्षक खिलाड़ी डेनिलो की भी वापसी हो चुकी है। हालांकि क्रोएशिया को भी वह हल्के में नहीं लेना चाहेगी। गत उपविजेता क्रोएशिया की टीम ने प्री क्वार्टर में जापान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी। उसे अब ब्राजील के स्ट्राइकर्स से बचना होगा और गोल भी दागने होंगे। सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना का सामना शुक्रवार को फीफा विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से होगा। अपना आखिरी विश्वकप लियोनल मेसी पर सभी की निगाहें लगी होंगी जिनके दम पर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। मेसी अपनी टीम को 8साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहेंगे। वहीं, अर्जेंटीना को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी। नीदरलैंड की टीम किसी को भी हराने का दमखम रखती है। मेसी ने भी कहा था कि एक और मुश्किल मैच सामने है। नीदरलैंड की टीम 2014 विश्वकप में अर्जेंटीना से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

Share Now...