― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.रुचिरा सेठी द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुरुवात में महाविद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, कवितापाठ, नाटक एवं लघु नाटिकाओं, रचनात्मकता से सजे इन कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम, सारे जहाँ से अच्छा जैसे समूहगान, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित नाटक, और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों ने भारत की सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया। छात्रों की ऊर्जा, प्रस्तुति और उत्साह ने समारोह को जीवंत बना दिया। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो.रुचिरा सेठी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है। प्रधानाचार्य ने महेंद्र मौर्य के इस महान संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि देहदान एक ऐसा कार्य है। जो आने वाली पीढ़ियों के डॉक्टरों को शिक्षा और प्रशिक्षण में अमूल्य सहयोग प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा महेंद्र मौर्य को प्रशस्ति पत्र एवं विशेषाधिकार  कार्ड भेंट कर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। विशेषाधिकार कार्ड का लाभ मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली चिकित्सा सुविधा में इनको प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए श्री मौर्य का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, चिकित्सक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...