Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वतंत्रता पर प्राथमिक विद्यालय गोरियापुर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता पर प्राथमिक विद्यालय गोरियापुर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नौपेडवा। प्राथमिक विद्यालय गोरियापुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बक्शा विकासखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज सिंह, समाजसेवी श्याम बहादुर यादव और प्रधानाध्यापक सहित सभी स्टाप और बच्चों के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। अध्यक्ष ने बच्चो को बताया कि तिरंगा केवल कपड़ा या कागज नही है बल्कि देश आन बान शान है और बच्चों को अच्छी बातों को बताकर उत्साह बढ़ाया। गाँव निवासी समाजसेवी श्याम बहादुर यादव हर बार की तरह इस बार भी सभी बच्चो को अध्यक्ष के साथ कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर, रबड़ आदि देकर उत्साह बर्धन किया और आगे बढ़ने को प्रेरित किये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, अध्यापक रवि कुमार, अनुराग यादव, बिन्दु यादव और आंगनवाड़ी कंचन गौतम, लल्ली यादव, शिक्षामित्र सावित्री यादव के साथ सभी सफाईकर्मी महजूद रहे।