― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज के अंदर हो रहा अवैध खनन

मेडिकल कॉलेज के अंदर हो रहा अवैध खनन

  • मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की शिकायत
  • बाहर से मिट्टी मंगाने पर लाखों का किया गया हेरा-फेरी
  • निर्माण ऐजेन्सी अपने ही रिश्तेदारों के एजेंसियों पर किया पेमेंट

जौनपुर धारा, करंजाकला। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर मेडिकल कॉलेज के भीतर ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी बाहर से मिट्टी मनाने का हवाला देकर लाखों का हेराफेरी कर  चहेतों को भुगतान किया। अब मेडिकल कॉलेज में बड़े-बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं। इस मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की है। निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मिट्टी के नाम पर लाखों रुपए की हेराफेरी बड़े पैमाने पर की गई। परिसर के भीतर से ही मिट्टी को उठाकर विभिन्न भवनों रास्तो को बनाया जा रहा है। बाहर से मिट्टी मंगाने के नाम पर भारी-भरकम भुगतान चहेतो के नाम किया। मिट्टी अवैध खनन का काम बड़े पैमाने पर तेज़ी से चल रहा है। अंदर से मिट्टी की खुदाई कर विभिन्न भवनों में डाल रहे हैं और पेमेंट बाहर के रेट का भुगतान किया जा रहा है। हॉस्पिटल बिल्डिंग के पीछे वाले रोड पर मिट्टी डाली गई है और थोड़ी दूर खाली स्थान से खुदाई की गई है। ऑक्सीजन प्लांट के थोड़ी दूर से मिट्टी खुदाई की गई। अंदर इन्सीनरेटर, आवास के पास से हरे पेड़ों की कटाई करके मिट्टी उठाई जा रही है। जबकि कागजों अभिलेखों में बाहर से मिट्टी मंगाया दिखाया जा रहा है। जिसका भारी-भरकम पेमेंट किया गया। सूत्रों की मानें तो मिट्टी के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान कर हेराफेरी की गई है। जबकि अभी मिट्टी खोदने का सिलसिला जारी है।निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार अपने रिश्तेदारों से काम कराकर चहेतो के फर्म पर भुगतान कर रहे हैं। इस मामले की चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा.शिवकुमार ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में हो रहे अवैध खनन की श्िाकायत कर चुके हैं। लेकिन अवैध खनन रुक नहीं रहा है। जहां मिट्टी की कोई आवश्यकता नहीं वहां से मिट्टी खोदी गई है और दूसरे भवनो में डाली गई।

Share Now...