Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमृतक उमेश सेठ के परिजनों से मिला सपा विधायकों का समूह

मृतक उमेश सेठ के परिजनों से मिला सपा विधायकों का समूह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मल्हनी विधायक लकी यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता मृतक उमेश सेठ घर पहुंचे। सपा क्षेत्रीय विधायक लकी यादव जिले के विधायक एवं नेताओं के साथ मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया, साथ हर संम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम है। घटना की जानकारी ली तो पता चल रहा कि अभी भी इस घटना को अंजाम देने वाले सही अपराधी नहीं पकड़े गयें है। वहीं उन्होंने कहा कि परिवार वालें प्रशासन से मांग कर रहे है और कह रहें हैं कि अगर अपराधी पकड़े गए और समान व नगदी बरामद हो गया है वो बैग कहा है। जिसमें समान व नगदी के साथ हमारे तिजोरी की चाभी भी थी। न पुलिस बैग बता रही है और न ही उसमें रखीं चाभी। ऐसे सवालों का जबाब पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोश से देने का काम करें। इस अवसर पर विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनाथ यादव, राजन यादव, दीपचंद राम, राहुल त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, राकेशअहीर, सोचनराम विश्कर्मा, प्रभाकर मौर्या, आरबी यादव, बच्चूलाल यादव आदि लोग उपस्थित रहें।