Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमुश्फिकुर रहीम ने मेरे आगे डांस किया, फिर MSD के रन आउट...

मुश्फिकुर रहीम ने मेरे आगे डांस किया, फिर MSD के रन आउट ने…

 टी20 वर्ल्ड कप 2016 के रोमांचक मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी ने यादगार रन आउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. वहीं, इस वीडियो में हार्दिक पांड्या उस मैच के रोमांच को याद कर रहे हैं. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में बांग्लादेश को हराया था. इस जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी. भारत-बांग्लादेश के बीच यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला गया था. दरअसल, उस रोमांचक मैच में भारतीय टीम को महज 1 रन से जीत मिली थी. आखिरी गेंद पर महेन्द्र सिंह धोनी ने वह यादगार रन आउट किया था. अब हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल में हार्दिक पांड्या उस आखिरी रोमांचक ओवर और मैच को याद कर रहे हैं हार्दिक पांड्या कह रहे हैं कि आखिरी ओवर मैं करने आया. उस आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी. जबकि सामने बल्लेबाज थे, बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम… हार्दिक पांड्या की पहली 2 गेंदों पर मुश्फिकुर रहीम ने लगातार 2 चौके जड़ दिए. जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी उनके पास आए, इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी से क्या बात हुई, वह हार्दिक पांड्या बता रहे हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या उस रोमांचक मैचभारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वायरल वीडियो में आगे कहते नजर आ रहे हैं कि मुश्फिकुर रहीम ने पहली 2 गेंदों पर 2 चौके लगाने के बाद जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया. उन्होंने इस तरह मेरे आगे आकर जीत मनाना शुरू कर दिया, जैसे मानो बांग्लादेश ने मैच जीत लिया हो, लेकिन इसके बाद 3 गेंदों पर लगातार 3 खिलाड़ी आउट हो गए. आखिरी गेंद पर महेन्द्र सिंह धोनी ने वह हैरतअंगेज रन आउट कर दिया. भारतीय ऑलराउंडर कहते हैं कि उसके बाद जब हमने मैच जीता तो फिर मैंने बांग्लादेशी ड्रेसिंग रूम के आगे खूब जश्न मनाया.