Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, तीन भागने...

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, तीन भागने में सफल

  • खुटहन के सुईंथाखुर्द में सोमवार की भोर में हुआ आमना-सामना

जौनपुर धारा, खुटहन। शाहगंज, खुटहन व सरपतहां थानों की पुलिस और बिना नंबर की कार सवार बदमाशों के बीच क्षेत्र के सुईंथाखुर्द में सोमवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से घायल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। इनके पास से पिस्टल, कारतूस, खोखे, मोबाइल जबकि कार से 20किलो गांजा बरामद हुआ। खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी व थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ लक्ष्मी तिराहा पर अपराध नियंत्रण के बारे में सलाह-मशविरा कर रहे थे। इसी दौरान भोर में करीब 3.30बजे सुराग मिला कि पटैला की तरफ से पांच कुख्यात बदमाश किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने कार से आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद बिना नंबर की संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार सवार मुड़कर भागने लगे। पीछा किए जाने पर 500 मीटर आगे कार सड़क किनारे पत्थर में फंसकर रुक गई। कार से निकलकर बदमाश गोली चलाते हुए भागने लगे। एक गोली योगेंद्र सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जबकि दूसरी आदेश त्यागी के कान के पास से निकल गई। पुलिस टीम के जवाबी फायरिंग करने पर दो बदमाश गोली से घायल होकर गिर गए। तीन अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।खुटहन के धिरौली नानकार निवासी अमजद शेख के दोनों पैर जबकि पटैला निवासी सारिक के दाहिने पैर में गोली लगी थी। घायल बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, खोखे, स्मार्ट मोबाइल व कार से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। घायल बदमाशों को उपचार के लिए तुरंत राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने फरार साथियों के बारे में जानकारी दी। इनमें पटैला निवासी अरशद, शाहगंज के कोहड़ा निवासी रोहित यादव व रामभुज हैं। इनकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में खुटहन थाने के एसआइ शकील अहमद, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, शैलेष यादव, कांस्टेबल आनंद पासवान, शशांक त्रिवेदी, शाहगंज कोतवाली के हेड कांस्टेबल अमित राय, गोविंद तिवारी, सलीम खां, कांस्टेबल राजन कुमार, अमन व सरपतहां थाना के कांस्टेबल राम दवर यादव, विनोद यादव व अमित साहनी रहे।