सिकरारा। विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्रामसभा लाजीपार चेकदसवत निवासी एडवोकेट शैलेंद्र यादव द्वारा अपने घर के बगल कच्चे संपर्क मार्ग पर इण्टरलॉकिंग लगवाने के लिए विकासखण्ड से लेकर जिला मुख्यालय व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां तक प्रार्थना पत्र दे डाला, लेकिन विकासखण्ड पर बैठे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सेहत पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। इस सम्बंध में पूछने पर यादव ने बताया कि गांव के चक मार्ग संख्या 144 व 138 जो मुख्य मार्ग से निकलकर प्रार्थी के घर तक जाता है। जिस पर मिट्टी डालने का कार्य पूर्व वीडियो सिकरारा द्वारा 1वर्ष पहले पूर्ण कराया जा चुका है। उसीपर इण्टरलॉकिंग लगवाने के लिए मुख्यमंत्री संपूर्ण समाधान दिवस एवं जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन बी.डी.ओ.सिकरारा द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र का संज्ञान नहीं लिया जा रहा, और फोन कर के कहा जा रहा है कि आप आइजीआरएस प्रार्थना पत्र क्यों दिए हैं तो प्रार्थी द्वारा बीडीओ को बताया गया कि उक्त नम्बर के चक मार्ग पर इण्टरलॉकिंग करवाने के लिए दिया गया है तो उन्होंने कहा कि अब कोई भी प्रार्थना पत्र मत देना। इसके बाद जांच करता चंद्रशेखर सिंह ग्रामसभा के सेक्रेटरी द्वारा चक मार्ग की जांच की गई। फोटो भी खींचा गया और प्रार्थी को बताया गया कि 3दिन पहले धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। आपकी इंटरलॉकिंग बनवाने का कार्य ग्राम पंचायत की कार्य योजना में सम्मिलित करके धनराशि उपलब्ध होने पर कर दिया जाएगा। किंतु अभी तक चक मार्ग ग्राम पंचायत योजना में सम्मिलित नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में हम ग्राम वासियों को मुख्य मार्ग तक जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर इंटरलॉकिंग बिछाया जाना अति आवश्यक है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मुख्यालय से मुख्यमंत्री तक दिया पत्र फिर भी नहीं बन सका इंटरलॉकिंग

Previous article
Next article

