सिकरारा। मड़ियाहूँ विकासखण्ड के अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा सरैया के प्राथमिक विद्यालय में आज फल-डे के शुभ अवसर पर छात्र व छात्राओं में फल का वितरण किया गया। इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक बीनू सिंह ने पूछने पर बताया कि हमारे यहां कुल 68छात्र-छात्राओं की संख्या है। सोमवार का दिन है जो छात्रों के लिए फल-डे का दिन होता है। इसलिए हर सोमवार को छात्रों में फल का वितरण किया जाता है। आज केले का वितरण किया गया उनके साथ सहयोग में सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक शीला यादव व शिक्षा मित्र शिलापाल मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
छात्रों में किया गया फल का वितरण


