- महिलायें डर कर नही डटकर करें मुकाबला : अंकिता मिश्रा
जौनपुर धारा, बदलापुर। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। आरक्षी अंकिता मिश्रा ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, एसआई वीरेंद्र प्रताप कांस्टेबल रामप्रवेश, सतीश कुशवाहा सहित कॉलेज के सभी स्टाफ मौजूद रहे।



