जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडिहा में मिशन शक्ति-दीदी अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति-दीदी अभियान की शुरूआत की है। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। साइबर क्राइम, अपराध निवारण के लिए महिला हेल्प डेस्क की सहायता ले सकती है। पुलिस के अलावा 23 विभाग महिला सुरक्षा में लगे हुए हैं। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि यदि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है, तो वह 1090, 181, 112, 1076 हेल्पलाइन नंबर के साथ पुलिस की सहायता ले सकती है। मौके पर डाक्टर एनपी उपाध्याय ने मिशन शक्ति दीदी के तहत छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक कहकशां खां, सलीम खान, डीएलएड के प्राचार्य आमिर सिद्दिकी, प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह, डाक्टर तसनीना, डा. चिरंजीव, अनुराग यादव समेत विद्यालय के समस्त लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
Previous article

