जौनपुर धारा, पराऊगंज। मासिक के दौरान तेज असहनीय दर्द का लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान। उक्त बातें प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त त्रिवेणी वेलफेयर एंड चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता मिश्रा ने दरवेशपुर जलालपुर में कैंप लगाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड इस्तेमाल न करने से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि देश भर में पैड का इस्तेमाल नहीं कर रही महिलाओं में मासिक के दौरान तेज असहनीय दर्द हो और बहुत अधिक रक्तस्राव हो तो महिलाये सावधानी बरतें और तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करे। उन्होंने मासिक के दौरान अनेक बीमारियों से बचाव के लिए बताया कि कपड़े का प्रयोग न करें बल्कि उसकी जगह सेनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर लाल पैथ के माध्यम से गांव की सैकड़ों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनय कुमार, पूर्व प्रधान शिवाजी सरोज, फाउंडेशन के पदाधिकारी सचिव संजीव साहू, नवनीत मिश्रा, पूजा, कोषाध्यक्ष ऋषभ साहू, अनीता जायसवाल समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। फाउंडेशन की तरफ से शिविर में उपस्थित महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड वितरित किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
मासिक के दौरान असहनीय दर्द का लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान -संगीता

Previous article


