Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअंतर्राष्ट्रीयमार्क जुकरबर्ग के घर आया एक और नन्हा मेहमान

मार्क जुकरबर्ग के घर आया एक और नन्हा मेहमान

Mark Zuckerberg Became Father Again : फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर एक और नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्नी प्रिसिला चॉन ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है. जुकरबर्ग ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. मार्क ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ओरिलिया चॉन जुकरबर्ग, दुनिया में स्वागत है. तुम सच में ईश्वर का नन्हा सा आशीर्वाद हो. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला का ये तीसरा बच्चा है.

मार्क जुकरबर्ग ने सितम्बर 2022 में सोशल मीडिया पर पहली बार पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. मेटा सीईओ ने पत्नी प्रिशिला की फोटो शेयर करते हुए इस खबर के बारे में बताया था. फेसबुक को-फाउंडर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “ढेर सारा प्यार. यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि मैक्स और अगस्त को अगले साल एक बेबी सिस्टर मिलने जा रही है.” जुकरबर्ग और प्रिसिला के पहले ही दो बच्चे हैं, जिनके नाम मैक्स और अगस्त हैं.  मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला एक दूसरे को कॉलेज से जानते हैं. दोनों की प्रेम कहानी के बीज हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पड़े और उन्होंने 2003 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. 2012 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली.

Share Now...