Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में तीन घायल

मारपीट में तीन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नोनहट्टा म्ाोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

नगर के नोनहट्टा मोहल्ले में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे में 62 वर्षीय मनभावती पत्नी जोखू, 40 वर्षीय छोटेलाल पुत्र इंदू यादव व 35 वर्षीय सर्वेश पुत्र छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरंगी तिराहे से पुलिस टीम ने सोमवार को पाक्सो एक्ट के वांछित को धर दबोचा। आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बरंगी तिराहा से पाक्सो एक्ट के वांछित दिनेश बिंद पुत्र छोटू बिंद निवासी लखमापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।