Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, शाहगंज। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। मौके पर अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। कोतवाली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। मौके पर असलहा सफाई का कार्य चल रहा था। इस बावत जानकारी लिया। असलहे का रख रखाव बेहतर होने पर संतोष जताया। वहीं सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। परिसर में जमा गाड़ियों के निस्तारण हेतु निर्देश दिया। बंदी गृह समेत तमाम रजिस्टर देखा। पुलिस अधीक्षक के आगमन पर पुलिस कर्मियों की सांसें अटकी रहीं। आधा घंटे निरीक्षण करने के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दे मुख्यालय हेतु रवाना हुए। आल इज वेल होने पर अपराध निरीक्षक समेत कर्मियों ने राहत की सांस ली।