Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरमारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बीती रात जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने गांव के ही 32 वर्षीय चन्द्रजीत पुत्र मंगला प्रसाद को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं नगर के भादी मोहल्ले में मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें एक पक्ष से 59 वर्षीय रमजान पुत्र हाजी मुख्तार, 22 वर्षीय इमरान व 24 वर्षीय फैजान पुत्रगण रमजान वहीं दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय मोहम्मद आरिफ व 24 वर्षीय मोहम्मद शाकिब पुत्रगण सुहेल अहमद घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।

Share Now...