Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानव की सेवा ईश्वर की सेवा है : सूर्यप्रकाश सिंह

मानव की सेवा ईश्वर की सेवा है : सूर्यप्रकाश सिंह

जौनपुर। समाज के असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान होता है। उनकी मदद करना बहुत ही पुनीत कार्य है। यह बातें बुधवार को सिरकोनी ब्लॉक के वीरभानपुर गाँव निवासी आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार पाठक के आवास पर जरुतमन्दों को कम्बल वितरण करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना ने कही। उन्होने कहा कि समाज में आज भी बहुत लोग गरीबी की समस्या व्याप्त है। उनको आज भी मदद की जरूरत है।वे लोग आज भी सुविधा का अभाव है। समाज के सम्पन्न लोगों जरुरतमंद लोगो की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि यह एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम में 200जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम आयोजक विजय कुमार पाठक ने कहा मैं प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन करता रहूंगा। अपने यथा सम्भव जरुतमन्दों की मदद से पीछे नही हटूंगा। इस मौके पर अवनीश सिंह, प्रभाकर पाठक, नेहरू पाठक, अतुल तिवारी, सुभाष चन्द्र यादव, प्रेमबहादुर पाठक, तहसीलदार मिश्र, प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहें।

Share Now...