जौनपुर। सरपतहाँ थाना पुलिस ने 21जनवरी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरोधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान शांति भंग की आशंका में तीन अभियुक्तों का चालान कर उन्हें संबंधित न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी सरपतहाँ यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उसरौली और पूराभाइराम गांव से अभियुक्तों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों की गतिविधियां क्षेत्र में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में उसरौली निवासी विजय कुमार, उसरौली निवासी धर्मेन्द्र कुमार और पूराभाइराम निवासी रामनाथ शामिल हैं। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सरपतहां पुलिस ने तीन अभियुक्तों का किया चालान


