Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमातृशक्ति को समर्पित कार्यक्रम में 9 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को...

मातृशक्ति को समर्पित कार्यक्रम में 9 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहयोग

जौनपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम मातृशक्ति, महिला स्वावलंबन और सम्मान को समर्पित रहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया तथा जिलाधिकारी और महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में ‘वेदिका फूड्सÓ द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने समूह से जुड़ी 9 महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। सम्मानित की गई महिलाओं में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सदस्य शामिल रहीं, जो गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल उत्पाद जैसे दीया, गमला, हवन सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। इन महिलाओं के कार्यों की जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत कड़ी बन रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं और आत्मनिर्भर बनें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...