Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्र

मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्र

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मछली शहर लोकसभा क्षेत्र के धमार्पुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने 16 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की दो बड़ी जन समस्या रेलवे अंडरपास कबिरुद्दीनपुर तथा रेलवे फाटक राजेपुर गेट नंबर 37 को बंद न करने के संबंध में पत्रक देकर अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि जौनपुर-गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित कबीरूद्दीनपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने तथा अंडरपास न बनने की वजह से वहां के ग्रामीणों को काफी समस्या होने लगी है और उन्हें दूसरी जगहों पर जाने के लिए काफी लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है, जबकि रेलवे फाटक राजेपुर गेट नंबर 37 को अधिकारियों द्वारा बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है जिसकी वजह से धमार्पुर से जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर आने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा उन्हें काफी लंबा रास्ता घूम कर आना पड़ेगा। मंत्री द्वारा इन दोनों समस्याओं पर विचार कर उचित निस्तारण का आश्वासन भी दिया है।