जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विकास खण्ड के फत्तूपुर निस्फी गांव निवासी समाजसेवी एवं शिक्षक बंशीलाल द्वारा अपनी मां सुखपत्ती देवी की याद में उनके परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के करीब एक सौ जरूरतमंदों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरित किया गया। नया कंबल पाने से जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने आयोजकों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों में कंबल वितरित करने से हमको काफी सुकून महसूस हो रहा है। इनको अब इस कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरना नहीं पड़ेगा। यह वितरण मैं प्रत्येक वर्ष करने की कोशिश करूंगा जिससे जरूरत मंदों की कुछ मदद हो सके। इस मौके पर जयंत्री प्रसाद, पूजा भारती, विमला देवी, शोभा देवी आदि ने भी वितरण करने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रामसूरत कोटेदार, राका चौधरी, छोटे लाल एडवोकेट, मुरारीलाल, दुखी राम, दुर्गा प्रसाद यादव, राजमणि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मां की स्मृति में शिक्षक ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल
Related stories
अपना जौनपुर
भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी
जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अपना जौनपुर
जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता
जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अपना जौनपुर
बिजली विभाग के दावों की खुली पोल
जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
अपना जौनपुर
जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।
अपना जौनपुर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश
जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories
Previous article



