― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाँ की पुण्यतिथि पर फादर विक्टर ने किया फलदान

माँ की पुण्यतिथि पर फादर विक्टर ने किया फलदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपनी माँ स्व. विंसेंट मेरी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल के रोगियों को फल वितरित किया। विंसेंट मेरी का निधन 19 जुलाई 2021 को हुआ था। फादर ने बताया कि वे बहुत ही धार्मिक महिला थी, उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने पुरोहित बनकर अपना जीवन प्रभु की सेवा में अर्पित किया। अपनी माता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए फादर ने कहा कि माताओं द्वारा दिया गया संस्कार बच्चे के मानस पटल पर जीवन भर के लिए अंकित हो जाता है। माताएँ चाहें तो समाज और देश की दिशा व दशा बदल सकती हैं। फादर ने कहा कि उनकी माता ने ही उन्हें समाज से जुड़ने और लोगों के दुखदर्द में सहभागी बनने की शिक्षा दी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर यादव और रामजी तिवारी उपस्थित रहे।

Share Now...