Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरमहेंद्र सिंह धोनी ने जीता टेनिस चैंपियनशिप 2022 का खिताब

महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टेनिस चैंपियनशिप 2022 का खिताब

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जलवा टेनिस कोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीत लिया है. इस टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान के जोड़ीदार सुमीत कुमार बजाज थे. महेन्द्र सिंह धोनी और सुमीत कुमार बजाज की जोड़ी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीत लिया है.

फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराया

महेन्द्र सिंह धोनी और सुमीत कुमार बजाज की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीता. दरअसल, पिछले दिनों खराब रोशनी के कारण खेल पूरा नहीं हो सका था. हालांकि, जब खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था, उस वक्त महेन्द्र सिंह धोनी और सुमीत कुमार बजाज की जोड़ी 6-2 से आगे चल रही थी. वहीं, खराब रोशनी के कारण बाकी बचे 2 सेट का खेल आज पूरा किया गया.

कंट्री क्रिकेट क्लब ने किया टूर्नामेंट का आयोजन

गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट रांची में कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया गया था. वहीं, यह पहली बार नहीं है जब पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाया है. इससे पहले भी पूर्व भारतीय कप्तान सुमीत कुमार बजाज तीन टेनिस मैच जीत चुके हैं. दरअसल, टेनिस खेलना महेन्द्र सिंह धोनी को काफी पसंद है. उन्हें रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में अक्सर टेनिस खेलते देखा जा जाता है.