Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला का कार्ड बदल जालसाजों ने उड़ाए 50 हजार

महिला का कार्ड बदल जालसाजों ने उड़ाए 50 हजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के थाना कोतवाली अंतर्गत मण्डी नसीब खाँ स्थित बैंकर्स प्लाजा में लगे हीटाजी के एटीएम से शुक्रवार को दोपहर 12.50 बजे यूनियन बैंक आफ इंडिया की खाता धारक प्रियंका गुप्ता रुपये निकालने गईं। उनका एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनके दो बैंक खातों से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। प्रियंका गुप्ता ने जानकारी दी कि वह अपने खाते के लिए बैंक गई जहाँ उन्होंने अपने खाते से सम्बन्धित केवाएसी फार्म भरा। प्रियंका गुप्ता ने बताया कि मैंने लगभग 6 या 7 माह से अपना एटीएम कार्ड इस्तेमाल नहीं किया था तो यह सोचकर मैं सबसे पहले मण्डी नसीब खाँ स्थित एक होटल में लगे पीएनबी एटीएम पर पैसा निकालने गई तो वहाँ किसी कारण पैसा नहीं निकला। मेरे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि आप अपना बैलेंस चेक करिए जिसके मुताबिक खाते का बैलेंस चेक कर रही थी तो वहाँ मौजूद वह शख्स देख रहा था। इस बात का मुझे तनिक भी अंदाजा नहीं लगा कि वह व्यक्ति एटीएम बदल कर लोगों के खाते को खंगालने वाले गिरोह का सदस्य है जो मेरे खाते में रुपये देखने के बाद मेरे एटीएम कार्ड को हड़पने का पूरा प्लान बना लिया। प्रियंका गुप्ता ने यह बताया कि जब पीएनबी एटीएम से पैसा नहीं निकला तो वहीं नजदीक लगे हीटाजी एटीएम पर गई जहाँ पुन: पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगाया लेकिन उक्त एटीएम में कार्ड फंस गया जिसके बाद मेरे पीछे खड़े वही व्यक्ति ने मेरे एटीएम कार्ड को निकालने के बहाने न जाने कैसे और कब कार्ड को बदल दिया जिसके बाद मैं घर चली गई। घर पहुँची तो मेरे फोन पर मैसेज आया कि मेरे खाता से 10, 10 हजार रुपए दो बार में एटीएम द्वारा निकल गया है। एटीएम तो मेरे पास है फिर मेरे खाते से कैसे और कौन 20 हजार रुपए निकल गये इसके लिए मैं बैंक गयी तब तक मेरे खाते से पाँच पाँच हजार रुपए करके 6 बार में 30 हजार रुपए और निकाल लिया गया। कुल मिलाकर मेरे खाते से एटीएम द्वारा 50 हजार रुपए निकाल लिया गया। प्रियंका गुप्ता ने बताया कि मेरे साथ हुए इस घटना की पूरी तस्वीर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। उच्चकों के खिलाफ थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Share Now...