Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीवासुदेव संस्कृत महाविद्यालय गुतवन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। यह शिविर 23 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2025 तक चला। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ ग्राम खैरुद्दीन, गुतवन नगर में भ्रमण कर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहें। उन्होंने स्वयंसेवकों के अनुशासित एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार की एक अनूठी पहल है, जो युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ती है। इस अवसर पर आदर्श श्री वासुदेव शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एवं इण्टर कॉलेज के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार तिवारी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रवींद्र पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने समापन पर सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।