Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहराजगंज में हुई 'आँचल की छांव' की शूटिंग

महराजगंज में हुई ‘आँचल की छांव’ की शूटिंग

जौनपुर धारा,जौनपुर। भोजपुरी टेलीविजन इंड्रस्ट्री में सुर्खियों में रहने वाले जाने माने अभिनेता संजय पांडे व भोजपुरी ऐक्टर व सिंगर सत्यम सिंह अपने निज निवास भोगीपुर कठार में फिल्म आँचल की छांव चुनरी शूटिंग पर फिल्म के विषय में जानकारी दी। इस फिल्म का शुभारंभ जिले के महराजगंज क्षेत्र के भोगीपुर कठार व बनकट के बृजेश सिंह के आवास में हो रहा है। इस फिल्म के निर्देशक रवि सिंहा है,जो अपने निर्देशन में कई फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंगप्रॉपर्टी वर्ल्ड प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता संजय पांडे,ऐक्टर सत्यम सिंह दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ऐक्टर सत्यम सिंह ने कहा कि फिल्म का नाम है, आँचल की छांव  जिनकी शूटिंग चल रही है। यह एक पारिवारिक फिल्म है, एक अच्छे संदेश के साथ किया जा रहा है। जिसमे एक माँ बेटे की कहानी है, साथ ही रोमांश कॉमेडी व मारधाड़ भी है।