जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भाजपा विधायक रमेश चंद मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस यूनिट में सीबीसी, लीवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया, टायफायड, डेंगू, शुगर, पेशाब, टीबी, इलेक्ट्रोलाइट, ब्लड ग्रुप और सीफिलिस जैसी जांचें की जा सकेंगी। इस नई स्वास्थ्य यूनिट के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सरकार की स्वास्थ्य नीतियों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। शुभारंभ समारोह में बदलापुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार दुबे, स्टाफ नर्स कामना सिंह, फूलमती सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बदलापुर सीएचसी परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का हुआ शुभारंभ

Next article

