Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहंगाई रोकने में विफल साबित हुई भाजपा सरकार : लाल बहादुर

महंगाई रोकने में विफल साबित हुई भाजपा सरकार : लाल बहादुर

  • सपा की मासिक बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि को लेकर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक को संम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। श्री यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम पचास रुपये फिर बढ़ा दिया गया अब गेहूं आटा और इससे बने उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। बेलगाम मंहगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। आटा-तेल, चावल, सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। वहीं कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और अमीरों का हित साधने की है। गरीब और मध्यम वर्ग भाजपा के एजेण्डे में नहीं है। गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश के कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई है। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, राजन यादव, राजेन्द्र टाइगर, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रमापति यादव, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, दीपचंद राम, रुक्सार अहमद, अनवारुल गुड्डू, सोचनराम विश्वकर्मा, सूर्यभान यादव, मेवालाल गौतम, कमालुद्दीन अंसारी, विक्की यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।