जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरावाँ बगही गाँव में स्थित मन्दिर में भगवान हनुमान की नई मूर्ति विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठां किया गया। गौरतलब हो कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पांच दिवसीय पूजा पाठ 31 जनवरी को प्रारंभ किया गया। रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया। जिसको ग्रामीणों ने डी.जे.बाजा के साथ नाचते-झूमते गांव भ्रमण कर मन्दिर में मूर्ति स्थापित करने की साथ ही शाम को भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव व क्षेत्र से आये कई हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँच मन्दिर में दर्शन-पूजन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजमणि यादव, केशनाथ यादव, ग्राम प्रधान झमका संजय यादव(मालिक), अशोक गुप्ता, कमला यादव, दयाराम यादव, महेंद्र यादव, अरविन्द तिवारी के साथ गाँव के तमाम ग्रामीण व श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मन्दिर में हनुमान मूर्ति स्थापित कर किया गया प्राण-प्रतिष्ठा

Previous article

