Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमनाया गया अभाविप का स्थापना दिवस

मनाया गया अभाविप का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बैंक रोड स्थित स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस के अवसर पर नगर इकाई का भी गठन किया गया। बताया जाता है कि मुंगराबादशाहपुर नगर के बैंक रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी परिषद के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किया। जिला संगठन मंत्री प्रकाश ने कहा कि परिषद हमेशा छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है और इसी संकल्प के साथ वर्ष 1949 में परिषद की स्थापना की गई थी। इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्व जिला संयोजक नितेश पांडेय ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्ते पर चलता है। यह परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम में से एक है और हर वर्ष परिषद अपने सभी इकाइयों, विस्तार केंद्रों, कालेज इकाइयों में यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है। आदर्श शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ को लक्ष्य रखते हुए की गई थी। विद्यार्थी परिषद अपने 75वां स्थापना काल में कैंपस संबंधी अपने कार्यक्रम से भी आगे बढ़कर समाज के विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस संगठन में त्याग और समर्पण की बारीकियां सीख कर आज विभिन्न सामाजिक संगठनों व निजी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी क्रम में अभाविप के नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष राहुल पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष आशीष यादव, नगर मंत्री अभय कटियार, संयोजक दिव्यांश तिवारी, संयोजक दिव्यांशु कुमार, नगर सहमंत्री अनुज दुबे, नगर सहमंत्री सुमित सिंह बनाए गए।