Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज

मनबढ़ युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के तराव गांव में पड़ोसी को गोली मारकर घायल करने के बाद खुद को पैर में गोली मारने वाले युवक प्रदीप सिंह के खिलाफ घायल अमित कुमार सिंह के भाई आनंद कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 307 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर असलहा बरामद करने के प्रयास में जुट गईं हैं।

गौरतलब हो कि तराव गांव में सोमवार शाम मनबढ़ युवक प्रदीप सिंह ने दरवाजे पर बैठकर परिवारीजनों से बात कर रहे पड़ोसी 40वर्षीय अमित कुमार सिंह को जान मारने की नीयत से लक्ष्यकर गोली मार दी जो उनके कंधे पर जा लगीं। जिससे भगदड़ मच गईं। उन्होंने भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर असलहा लहराते हुए बाइक से भागे मनबढ़ युवक ने रास्ते में पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया और आरोप लगाया कि पड़ोसी अमित ने गोली मार दी है। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गईं जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। इधर पुलिस ने गहराई से तहकीकात की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने घायल अमित के भाई आनन्द कुमार सिंह की तहरीर पर प्रदीप के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर असलहा बरामद करने के प्रयास में लगी है। इस संबंध में सीओ गौरव शर्मा व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। असलहा बरामद करने के लिए अस्पताल से आरोपी के डिस्चार्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।