Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमकर संक्रान्ति पर्व को लेकर बाजार हुए गुलजार

मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर बाजार हुए गुलजार

  • पतंग व लाई-चूड़े की दुकानों पर जमकर हो रही खरीदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर है, जिसको लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार है। मकर संक्रांति 15 जनवरी को होने से बाजार में चूड़ा, गुड़, तिलकुट, घीवर, खस्ता तिलकुट व पतंग की कई दुकाने सज गई है और लोग खरीददारी भी तेजी से कर रहें हैं। वहीं बाजारों में मकर संक्रांति पर्व में सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुस्तैनी परम्पराओं को निभातें हुए अपने सगे संबंधियों के लिये लाई, तिलकुट, चूड़ा, आदि अपने रिश्तेदारों के यहाँ पहुँचाने पर लोगों का विशेष ध्यान है।

मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, साथ ही धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करने के कारण ही इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस पर्व के साथ ही करीब एक महीने से जारी खरमास समाप्त होता है और रूके हुए सभी शुभ कार्य एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। संक्राति पर्व के मद्देनजर बाजार में काफी चहल पहल देखी जा रही है। सुटहट्टी बाजार से लेकर लाइनबाजार तक का क्षेत्र चुड़ा-गुड़ व तिलकुट की खुशबू से महक उठा। एक तरफ व्यापारी तिलावा और तिलकुट बनाने में व्यस्त है तो दूसरी ओर इन सामानों के लिए बाजार में खरीददारी की काफी भीड़ देखी जा रही है। लोग गुड़, तिल व चूड़ा खरीदने में व्यस्त थे। इस त्योहार में तिल, गुड़ तिलावा व तिलकुट की मांग अधिक होने की वजह से संबंधित दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। युवाओं के मनोरंजन के साधन पतंग की दुकानों पर खरीद्दारों की काफी भीड़ जुट रहीं है। पर्व से जुड़ी सामग्री खरीददारी करने वालों की उमड़ी भीड़ के कारण बाजार में किराना दुकान से लेकर सब्जी दुकान, तिलकुट व पतंग की दुकानों पर ग्राहक पर्व से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की।