Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमंत्री ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मंत्री ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

जौनपुर धारा, खुटहन। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव ने रविवार को क्षेत्र के पांच गांवों में मनरेगा से संचालित एक करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सबसे पहले नदौली गांव पहुंचे मंत्री ने 39.13 लाख की लागत से बनाए गए तीन अलग अलग सीसी रोड और उसके परित: बनी पक्की नाली का लोकार्पण किया। यहां से निकल इनका काफिला ईश्वरपुर सलहदीपुर पहुंचा। यहां 19.17 लाख की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण किया। उसके बाद वे बगल गांव मोलनापुर पहुंचे जहां 17.91 लाख की लागत से बनाए गए दो सीसी रोड और खड़ंजे का लोकार्पण किया। उन्होंने दिदखोरा गांव में 18.40 लाख और मैदासपट्टी में भी 18.40 लाख की लागत से बनाए जाने वाले पंचायत भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। मैदासपट्टी गांव में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है। गरीबों के उत्थान के लिए सड़क, बिजली, पानी, आवास, शौचालय, पेंशन, खाद्यान्न आदि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। किसानों को लाभ और छात्रों को सुविधाएं दी जा रही है। व्यावसायिक वर्ग खुद को महफूज व सुरक्षित महसूस कर अपने धंधे चला रहा है। इस मौके पर जगन्नाथ यादव, मनरेगा अकाउंटेंट राहुल मिश्रा, प्रभारी एडीओ आईएसबी राजेन्द्र सिंह सोनल, अवर अभियंता विमलेश कुमार, तकनीकी सहायक अजय सिन्हा, अभिषेक सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।