जौनपुर। ग्रामसभा पिलकिछा खुटहन की निवासी असहाय गरीब महिला की भोजपुरी गायक गोरख यादव ने पहुंचकर मदत की। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। बता दें कि खुटहन के पिलकिछा गांव निवासी किरन निषाद की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है और किस किरन निषाद के पति की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही है। उनका इलाज करने के लिए वह झाड़ू पोछा करके पैसे जुटा रही थी और साथ में दो बच्चों को भी पाल रही है। यहां तक की दिन भर में खाने-पीने के लाले पड़ जाते थे। किसी तरह से वह परिवार चल रही थी। इसकी जानकारी सरायख्वाजा के मल्हनी निवासी प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोरख यादव को हुई। वह किरन निषाद के घर पिलकिछा पहुंच गए। उन्होंने महिला को जरूरतमंद के राशन वस्त्र समेत जरूरत के सामान उपलब्ध कराया और आगे भी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि और लोग भी आपका मदद करने के लिए आगे आएंगे। जिससे वह महिला ने उनका आभार जताया। गोरख यादव ने कहा कि उसके परिवार के स्थिति के बारे में हमें जब जानकारी हुई तब हमने उसकी मदद करने का कदम उठाया और वहां पहुंच गया मैं और लोगों से अपील किया है की बहन के किरन निषाद का मदद किया जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी उसकी समय-समय पर मदद की जाएगी और इसमें लोगों को आगे आना चाहिए।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
भोजपुरी गायक गोरख यादव ने असहाय किरन निषाद की मदत


