- दिनदहाड़े हुई खूनी संघर्ष, लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर मारी गोली
- मामले मे शिथिलता बरतने में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ढ़ेमा गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद में जमकर मारपीट, लाठी डंडे व गोलियां चली, दिनदहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के दो लोगो के पैर में गोली लगी है तथा अन्य लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार के प्रहार से जख्मी हुए हैं।हमलावरों ने असलहाधारी की लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर उसे गोली मारी है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई है, इस मामले शिथिलता बरतने के आरोप में एसपी ने बदलापुर के थानेदार को लाइन हाज़िर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में जयनाथ यादव और रामधारी यादव आपस मे चाचा भतीजे है इन दोनों के बीच काफी दिनों से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, आज इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, दोनों तरफ से लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इसी बीच जयनाथ यादव के पुत्र लाल साहब यादव अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया, जिसे विपक्षियों ने छीनकर उनके पैर में तीन गोली तथा उनके परिवार के हर्षित यादव के पैर में एक गोली मार दी। इस खूनी संघर्ष में अच्छेलाल यादव पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों क गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना में 65वर्षीय जयनाथ यादव, 58वर्षीय रामचन्द्र, 46 वर्षीय लाल साहब, 37वर्षीय बृजेश यादव व 18 वर्षीय हर्षित पुत्र लाल साहब यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन गोली लालसाहब यादव के पैर में व एक गोली हर्षित के पैर में लगी है। जयनाथ, रामचंद्र, लालसाहब व हर्षित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जयनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने वाले लाल साहब यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए हैं। संभावना है कि उसी रिवाल्वर से गोली भी मारे होंगे। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

क्षेत्र में तीन सप्ताह के भीतर पांचवीं बार गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी अजयपाल शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई है। सभी टीम गिरफ्तारी के रवाना कर दी गई है। मामले शिथिलता बरतने के आरोप में एसपी ने बदलापुर के थानेदार को लाइन हाज़िर कर दिया है।



