Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनभीड़ से भरी मुंबई की लोकल ट्रेन में क्या कभी देखा है...

भीड़ से भरी मुंबई की लोकल ट्रेन में क्या कभी देखा है जबरदस्त डांस

नॉर्वे में स्थित पुरुष डांस ग्रुप द क्विक स्टाइल जो अक्सर इंडियन गानों पर डांस करते हुए नजर आते हैं वह इन दिनों भारत की यात्रा पर है. इसी बीच हमेशा लोगों की भीड़ से भरी लोकल ट्रेन में डांस का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. बॉलीवुड के पुराने गाने इन दिनों रील्स की जान बने हुए हैं. इन्हीं में से एक लेके पहला पहला प्यार का रिमिक्स वर्जन ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. लेकिन क्या आपने कभी फेमस डांस ग्रुप को लोकल ट्रेन में इस गाने पर डांस करते हुए देखा है. नहीं तो अब देखिए नार्वे के फेमस मेल डांस ग्रुप क्विक स्टाइल का ये नया वीडियो, जिसमें वह मुंबई की लोकल ट्रेन में जनता की भीड़ के सामने जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसकी वीडियो देखकर फैंस भी अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाएंगे.नॉर्वे में स्थित पुरुष डांस ग्रुप जो अक्सर इंडियन गानों पर डांस करते हुए नजर आते हैं वह इन दिनों भारत की यात्रा पर है, जिसके चलते वह इंस्टाग्राम पर अपने नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच इस डांस ग्रुप ने कुछ देर पहले अपना नया वीडियो शेयर किया है, जो मुंबई की लोकल ट्रेन का है. इसमें सभी डांसर्स लेके पहला पहला प्यार के रिमिक्स वर्जन पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं. वहीं इस डांस वीडियो में ट्रेन में बैठे लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है.इस वीडियो के कैप्शन में क्विक स्टाइल ने हैशटैग शेयर करते हुए लिखा, हमारा भारत में पहला स्टेप इंडिया की लोकल ट्रेन में. इस वीडियो को देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट में अपने रिएक्शन दिया है. यात्री रेलवे ने लिखा, ‘बेहतरीन.’ वहीं लोगों ने मुंबई के दूसरे स्टेशन में भी डांस करने की गुजारिश की है. इसके अलावा फैंस ने सवाल पूछा है कि ‘भीड़ से भरी मुंबई लोकल ट्रेन में उन्हें डांस करने की जगह कैसे मिल गई’.बता दें, इससे पहले यह ग्रुप बॉलीवुड के कई गानों पर डांस कर चुका है. वहीं एक शादी में उनका काला चश्मा गाने पर परफॉर्मेंस का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था.