Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभीटा, ग्रामसमाज की भूमि पर निर्माण कार्य को एसडीएम ने रोका

भीटा, ग्रामसमाज की भूमि पर निर्माण कार्य को एसडीएम ने रोका

जौनपुर धारा, थानागद्दी। स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत तीसियाँ में भीटा, ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण की सूचना पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने तत्काल पुलिस, लेखपाल को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। तीसियाँ निवासी रमाकांत पांडे ने एसडीएम को लिखित प्रार्थना पत्र दिया की आराजी न. 771 पर कुछ लोग कब्जा कर मकान बना रहे हैं। जिस पर एसडीएम कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी मिला हुआ है। इस पर एसडीएम ने तत्काल मौके पर पुलिस के साथ राजस्व की संयुक्त टीम भेजकर काम को रुकवा दिया। मौके पर पहुंची टीम निर्माण कार्य में जुटे लोगों को सख्त हिदायत दी कि अगर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, सुरक्षित भूमि पर कब्जे का प्रयास किया तो नामजद अभियोग पंजीकृत करा दिया जाएगा।