जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुड़न्सापुर में 8 अगस्त को कोटेदार के चुनाव को लेकर खुली बैठक आयोजित की गयी लेकिन भारी शोर शराबे के बीच कोटेदार का चुनाव नहीं हो सका। इस मौके पर तीन थानों की पुलिस मौजूद रही। एडीओ पंचायत मुंगराबादशाहपुर शिव शंकर मिश्र व नोडल अधिकारी ओपी यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी मृत्युंजय कुमार मिश्र, विनीत सिंह, प्रवीण सिंह आदि लोग अपने निर्धारित समय दस बजे उक्त गांव सभा के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्र ने लोगों को चुनाव के संबंध में जानकारी देने के पश्चात चुनाव की प्रक्रिया को समझाकर चुनाव के दावेदारों को नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। इस पर नोडल अधिकारी ओपी यादव ने काफी संख्या में मौजूद लोगों से पूछा क्या गांव में समूह काम कर रहा है और यदि समूह काम कर रहा है तो शासन की प्राथमिकता के मद्देनजर पहले समूह को ही कोटेदार के रूप में चुनाव किया जाएगा। अगर गांव में समूह नहीं है तो अन्य लोगों का चुनाव किया जाएगा जिस पर लोग शोर शराबा करने लगे। इस पर उच्चाधिकारियों से बात करके लोगों को अवगत कराया गया कि अगली बैठक 15 दिन के पश्चात जब निश्चित की जाएगी तब आप लोगों को अवगत कराया जाएगा तथा गांव में मुनादी कराई जाएगी तब जाकर शोर शराबा बंद हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण कोटेदार का चयन करने के लिए उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भारी हंगामें के बीच नहीं हो सका कोटेदार का चुनाव

Previous article
Next article


