Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरभारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 9 को

भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 9 को

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय ज्ञान परंपरा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 9अप्रैल को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर, फार्मेसी भवन में किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व और इसकी प्रासंगिकता से अवगत करना है। संगोष्ठी के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीएल शर्मा होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह करेंगी। आमंत्रित वक्तागण में बीएचयू के डॉ.एम.के.सिंह चौहान, प्रो.अजीत सिंह एवं डॉ.शुभम चौहान है।