Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरवीवो की मोबाइल तो चला नहीं पाते आई फोन देदो तो दिवाल...

वीवो की मोबाइल तो चला नहीं पाते आई फोन देदो तो दिवाल पर पटक देंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यूपी में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले अपराध रोकने में पूरी तरह फेल हैं, आये दिन हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है। पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल है। पुलिस ही अपराध कर रही है, और मुकदमा भी लिखा रही है और पुलिस ही इनकाउंटर के नाम पर हत्या कर रही है। और मुख्यमंत्री को कुछ पता ही नहीं, मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें तो मोबाइल चलाना नहीं आता। वीवो की मोबाइल चला नहीं पाते, आईफोन देदो तो उसे दीवार पर मार देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास के हर मुद्दों पर विफल है। अपराध और अपराधी बेलगाम हैं, आलम यह है कि उनकी ही पार्टी के विधायक फटे कुर्ते में श्रीराम का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है, रसोई गैस, पेट्रोल की कीमत नित्य बढ़ रही है। रोजगार के मामले में पूरी तरह से फेल हैं। जनता ने भी इन्हें नकार दिया है, आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा का जड़ से सफाया तय है। पीडीए प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। चुनाव परिणाम 90/10 के अनुपात में होगा। सभी पीड़ित, शोषित, गरीब, बेसहारा पीडीए की ओर देख रहे हैं। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि सरकार पहले फेज का ही इलेक्शन करा के देख ले, खुद समझ आ जायेगा। आगे कहा कि निर्वाध बिजली उनकी सरकार की देन है। वर्तमान सरकार बस घर घर बिजली का मीटर लगा पैसे वसूल रही है। इंटरनेट का बेहतर नेटवर्क भी सपा की देन है। उन्होंने आधा अधूरा मेडिकल कॉलेज पर भी तंज कसा। डायल हंड्रेड और एंबुलेंस का भी दुर्पयोग जमकर हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवध पाल, सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, जगदीश नारायण राय, विधायक लकी यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व सांसद तुफानी सरोज, विधायक रागिनी सोनकर, डॉ.सूर्यभान यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव सहित आदि मौजूद रहें।